
मैंगो लस्सी रेसिपी: लस्सी गर्मी में पिया जाने वाला एक नैचुरल पेय है जिसे,बनाना बहुत ही आसान है. दही से बनी यह लस्सी पेट के लिए फायदेमंद होती है. लेकिन, यहां दही के साथ आपके पसंदीदा फल आम को मिलाकर मैंगो लस्सी बनाई गई है और इस गर्मी आप भी आसानी से बनने वाली मैंगो लस्सी का मजा ले सकते हैं.
मैंगो लस्सी की सामग्री
- 125 दही
- 200 ml (मिली.) बर्फ का पानी
- 8 बर्फ की क्यूबस
- 1 आम
- 1 टेबल स्पून चीनी
- एक चुटकी सूखा पुदीना
मैंगो लस्सी बनाने की विधि
- 1. एक ब्लेंडर में सारी सामग्री को डालकर अच्छे से फेंट लें।
- 2. इसे ठंडा सर्व करें।