रेखा के सिक्यॉरिटी गार्ड के बाद 2 हाउसहेल्पर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन लोगों के पॉजिटिव आने के बाद रेखा के बंगले को सील कर दिया गया है और रेखा होम क्वारंटाइन पर रहेंगी। बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि रेखा ने बीएमसी को अपना टेस्ट करवाने मना कर दिया था। उन्होंने खुद अपना टेस्ट कराने के बाद रिपोर्ट उन्हें सौंपने की बात कही थी।

बीएमसी ने रेखा के घर के बाहर कंटेनमेंट एरिया को बार्ड लगा दिया है। इसके साथ ही बीएमसी ने पूरे इलाके को सैनिटाइज किया है। वैसे बता दें कि अभी तक रेखा की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक स्टेटमेंट नहीं आई है।बता दें कि रेखा से पहले भी कई सेलेब्स के स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिनमें आमिर खान, करण जौहर और बोनी कपूर जैसे सेलेब्स शामिल हैं।