Wockhardt Hospital Mumbai File Photo
महाराष्ट्र में लॉकडाउन के बाद भी मुंबई के वॉकहार्ट हॉस्पिटल में 26 नर्सों और 3 डॉक्टरों के संक्रमित आने के बाद प्रशासन चिंता में पड़ गया है। महाराष्ट्र में सोमवार सुबह 33 नए मरीज सामने आए है। इसी के साथ संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 781 तक पहुंच गया। इनमें से 19 मामले पुणे, 11 मुंबई, 1-1 सातारा, अहमदनगर और वसई से सामने आया। वहीं मुंबई से सटे वसई-विरार के नालासोपारा इलाके में एक 65 वर्षीय संक्रमित की मौत हो गई। इसी के साथ राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है

बीएमसी ने वॉकहार्ट अस्पताल को क्वारैंटाइन जोन घोषित कर दिया

Wockhardt Hospital Mumbai File Photo
बीएमसी ने वॉकहार्ट अस्पताल को एक निषेध क्षेत्र (क्वारैंटाइन जोन) घोषित कर दिया है। मुंबई सेंट्रल में स्थित इस अस्पताल में किसी नए मरीज की भर्ती करने पर रोक रहेगी। आयुक्त सुरेश काकानी ने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हॉस्पिटल में कैसे इतने ज्यादा लोगों में संक्रमण फैल गया। सभी को सावधानी बरतनी चाहिए थी। इसकी जांच के लिए टीम गठित की गई है।’’ हॉस्पिटल में काम करने वाले 270 से ज्यादा कर्मचारियों और डॉक्टरों की जांच कराई जा रही है। मुंबई के जसलोक हॉस्पिटल को भी रेड जोन घोषित कर दिया गया है। जसलोक अस्पताल की छह नर्सों समेत 19 कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि हुई है।