
अहमदनगर जिल्हाधिकारी राहुल द्विवेदी ने जानकारी दी शिर्डी साईंबाबा मंदिर आज दोपहर 3 बजे से साईं भक्तों के लिए बंद कर दिया जाएगा। इस बंदी के बाद जादा भीड़ वाली जगह जैसे साईं मंदिर, भोजनालय, भक्ति निवास, ऑनलाइन दर्शन पास भी बंद होगे। हालांकि, संस्थान का हॉस्पिटल खुला रहेगा। यह बंदी अगले आदेश तक जारी रहेगी। इससे पहले सिद्धिविनायक मंदिर और पुणे के दगडूसेठ गणपति मंदिर भी आज सुबह से अनिश्चितकाल के लिए बंद हैं।

पंढरपुर के विट्ठल-रुक्मणि मंदिर को भी अनिश्चितकाल के लिए बंद किया गया है। मंदिर की ओर से दी गई जानकारी के अनुसान, भक्तों की सुरक्षा को देखते हुए मंदिर ट्रस्ट ने यह फैसला लिया है। कोरोनावायरस के सबसे अधिक केस महाराष्ट्र (अब तक 39) पाए गए हैं। मुंबई में कोरोना के एक मरीज ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। बढ़ते मामलों को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं के लिए कपाट बंद करने का फैसला किया है
