
पूंजी की कमी से जूझ रहे यस बैंक में हरियाणा सरकार के भी लगभग 2500 करोड़ रुपये फंस गए हैं। इसमें करीब एक हजार करोड़ रुपये अकेले हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के हैं। पूरी राशि को सरकारी विभागों व निगमों ने तीन महीने के भीतर ही बैंक में जमा कराया है।इतनी बड़ी राशि किसकी अनुमति से व क्यों निजी बैंक में जमा कराई गई, इस पर विभाग घिर गए हैं। ये विभागों व निगमों का अपना निर्णय है या वित्त विभाग के निर्देशों पर ऐसा किया गया, इसे लेकर संशय की स्थिति बनी हुई हैं। सरकार के भीतर इसे लेकर हड़कंप मचा हुआ है।

रणदीप सुरजेवाला ने दो ट्वीट किए हैं। जिसमें यह भी लिखा है कि यह संयोग है या प्रयोग। अशोक खेमका ने यस बैंक की स्थिति को लेकर सिस्टम पर तंज कसा है। सूत्रों के अनुसार निजी बैंक में इतनी बड़ी राशि जमा कराने की मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भी जानकारी नहीं है।

