KHAWAJA GARIB NAWAZ DARGAH PHOTO
दरगाह में 808 वें उर्स के मौके पर सीएम अशोक गहलोत की ओर से पहली बार अलग से चादर पेश की जाएगी। सीएम गहलोत ने जयपुर में शनिवार सुबह राजस्थान वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. खानू खान बुधवाली को यह चादर सौंपी। इसे दरगाह में पेश कर सूबे में अमन व खुशहाली की मन्नत मांगी जाएगी।
President Pranab mukhrji and cm ashok gehlot on Ajmer Urs File photo

सीएम आवास से सीएम गहलोत ने वक्फ बोर्ड अध्यक्ष खानु खान बुधवाली को यह चादर सौंपी। इस मौके पर अल्पसंख्यक मामलात मंत्री सालेह मोहम्मद, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अश्क़ अली टाक, विधायक जाहिदा खान, अमीन कागज़ी और रफीक खान, हाकम खान, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के कार्यवाहक अध्यक्ष इमरान कुरैशी, असरार कुरेशी समेत विभिन्न लोग मौजूद थे। 

RAHUL GANDHI AND ASHOK GEHLOT FILE PHOTO

सीएम गहलोत ने इस मौके पर प्रदेश में खुशहाली, कौमी एकता और भाईचारे की मजबूती के लिए दुआ का आग्रह किया। सभी जायरीन को उर्स की मुबारकबाद दी।

AMITABH BACHHAN @ AJMER SHAHRIF DARGAH FILE PHOTO
AJAY DEVGAN @ AJMER SHAHRIF DARGAH FILE PHOTO
AKSHAY KUMAR AND SONAKSHI SINHA @ AJMER SHAHRIF DARGAH FILE PHOTO
DEEPIKA PADUKON @ AJMER SHAHRIF DARGAH FILE PHOTO
SANJAY DUTT@ AJMER SHAHRIF DARGAH FILE PHOTO
PM MODI WITH CHADAR FOR AJMER SHAHRIF DARGAH FILE PHOTO
MINSTER ADITYA THAKREY @ AJMER SHAHRIF DARGAH FILE PHOTO