Puja Bhatt

नागरिकता कानून के खिलाफ देशभर में कई जगहों पर प्रदर्शन चल रहा है। दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए को लेकर विरोध-प्रदर्शन की तर्ज पर मुंबई में भी महिलाएं आगे आई हैं। यहां ‘मुंबई बाग’ नाम से प्रदर्शन किया जा रहा है। बॉलीवुड सितारे भी सीएए-एनआरसी को लेकर खुलकर सामने आए हैं। कुछ सितारे विरोध में हैं तो कुछ समर्थन कर रहे हैं। अब अभिनेत्री पूजा भट्ट ने इस पर अपनी राय रखी है।पूजा भट्ट ने कहा कि ‘नेताओं से मेरी प्रार्थना है कि वो देश में उठ रही आवाजों को सुनें। देश में रह रहीं महिलाएं चाहे वो शाहीन बाग में हों या लखनऊ में, हम रुकेंगे नहीं, जब तक हम जोर-शोर से नहीं सुने जाते। मैं लोगों को अधिक बोलने के लिए प्रेरित करूंगी। मैं सीएए और एनआरसी का समर्थन नहीं करती क्योंकि यह मेरे घर को विभाजित करता है।’पूजा भट्ट ने कहा कि ‘मतभेद देशभक्ति का सर्वश्रेष्ठ स्वरूप है। सीएए-एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों से हमें यह संदेश मिलता है कि अब आवाज उठाने का वक्त आ गया है।हमारी चुप्पी हमें नहीं बचाएगी और न ही सरकार की।

सत्ता पक्ष ने वास्तव में हमें एकजुट किया है।’